महोदय, पर्यावरण से तात्पर्य किसी एक व्यक्ति के परिवेश से नहीं, वरन् व्यक्ति के, समाज के, राष्ट्र के और इस सारी पृथ्वी के ही परिवेश से है जिसका प्रभाव व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और सारे विश्व पर पड़ता है। पर्यावरण से तात्पर्य पेड़-पौधों, नदी-पहाड़ या किसी तंत्र विशेष से नहीं वरन् उस समग्र वास्तविकता से है जिस पर मानव-मात्र का अस्तित्व और उसका संपूर्ण आध्यात्मिक एवं भौतिक विकास निर्भर है। अस्तित्व केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं मानसिक भी। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन ही अच्छे स्वास्थ्य की परिभाषा है। शारीरिक स्वास्थ्य हमारे आहार पर निर्भर है जिसका स्त्रोत इस पृथ्वी का जल-थल वायुमंडल है। मानसिक स्वास्थ्य भी प्रकारांतर से इन्हीं पर निर्भर है, क्योंकि ‘जैसा खाए अन्न वैसा बने मन‘। स्वस्थ जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव हमारे चिंतन का, हमारी परंपराओं का और उन सब परिस्थितियों का पड़ता है जो हमारे चिंतन का, हमारी परंपराओं का और उन सब परिस्थितियों का पड़ता है जो हमारे ऊपर आरोपित हैं या की गई हैं, या की जा रही हैं। इसलिए पर्यावरण या परिवेश में जल-थल-वायु ही नहीं, बल्कि वे सारे घटक महत्वपूर्ण हैं जिनका कुछ भी प्रभाव हमारे जीवन पर, हमारी क्रियाशीलता पर पड़ता है जेसे हमारे विचार, हमारे आचरण और हमारी परंपराएँ एवं संस्कृति आदि।
सदा से मानव की आकांक्षा उन्नति और विकास की रही है। जगत का अर्थ ही है गतिमान और गति दोनों ओर संभव है, उन्नति की ओर भी और अवनति की ओर भी। पहली को हम प्रगति कहते हें, दूसरी को अगति, विगति, अधोगति या दुर्गति कह सकते हें। वास्तव में मनुष्य ऐसा जटिल प्राणी है जिसमें अनेक विरोधाभासी और असंगत प्रतीत होने वाली प्रवृत्तियाँ और प्रतिक्रियाएँ होती हैं। वह कानून और व्यवस्था की माँग करता है, किंतु चल-चिंत्र, दूरदर्शन आदि में स्वतः भड़की हिंसा या खेलों में युक्तिपूर्वक की गई हिंसा अथवा अनीति से मंत्र-मुग्ध भी हो जाता है मनुष्य अपनी ही जाति या वर्ग के व्यक्तियों के प्रति प्रायः बहुत अधिक प्रतिद्वंद्वी होता है, किंतु कोई बाहरी खतरा उपस्थित होने पर उनके प्रति हद से जयादा सहयोगी बन जाता है। वह सड़कों पर या युद्धों में सामूहिक विनाश के प्रति उदासीन रहता है, किंतु किसी खान में फँसे हुए एक व्यक्ति या किसी कुएँ में गिरे हुए एक बालक की रक्षा करने के लिए ढेरों साधन जुटा लेता है। कुछ विद्वान कहते है कि मनुष्य बंदर की संतान हो या न हो, किंतु उसमें खालिस बंदर की द्वैध प्रकृति प्रायः ही होती है - उसमें शाकाहारी बंदरों की भाँति वृक्षों में उछल-कूद करने की प्रवृत्ति तो होती ही है, साथ ही ऐसे बंदरों की स्वाभाविक जिज्ञासा भी होती है जो अत्यंत संगठित गिरोहों में रहते है और भाँति-भाँति का मांस खाने में मजा लेते हैं। मनुष्य की ऐसी परस्पर विरोधी इच्छा-आकांक्षाओं से निपटना असंभव होता है, फिर भी किसी प्रकार का संतुलित मध्यम मार्ग अपनाना अनिवार्य होता है। यही बुद्धिमानी का रास्ता है। विद्वानों ने मानव की मूलभूत आवश्यकताओं को पाँच स्तरों में रखा है।
यही डिक्टेशन अंग्रेजी में दिया गया है। इसी को Translator के Translate द्वारा किया गया है
Sir, environment does not mean the environment of any one person, but the environment of the individual, society, nation and the whole earth, which affects the individual, society, nation and the whole world. Environment does not mean trees, plants, rivers, mountains or any particular system, but the whole reality on which the existence of human beings and their entire spiritual and material development depends. Existence is not only physical health but also mental. A healthy mind in a healthy body is the definition of good health. Physical health is dependent on our diet, the source of which is the water-land atmosphere of this earth. Mental health is also dependent on them in a different way, because 'the mind becomes like the food it eats'. The greatest impact on a healthy life comes from our thoughts, our traditions and all those circumstances which fall on our thinking, our traditions and all those circumstances which are imposed or done, or are being done on us. . Therefore, not only the water-land-air in the environment or surroundings, but all those components are important, which have some effect on our life, our activities, such as our thoughts, our behavior and our traditions and culture etc.
Human beings have always wanted progress and development. The meaning of the world itself is moving and it is possible to move both ways, towards progress and also towards degradation. We call the first progress, the second can be called Agati, Vigati, Downgati or Drogati. In fact, man is such a complex animal that there are many contradictory and seemingly incompatible tendencies and reactions. He demands law and order, but self-inflicted violence in motion pictures, television etc. or violence done in sports or mischief also becomes mesmerized, man is often very much towards the people of his own caste or class. Opponents are there, but when an external threat is present, becomes an overwhelming ally towards them. He remains indifferent to mass destruction on the streets or in wars, but gathers many resources to save a man trapped in a mine or a child who has fallen in a well. Some scholars say that humans may or may not be the children of monkeys, but they often have the dual nature of pure monkeys - they have the tendency to jump in trees like herbivorous monkeys, as well as the natural nature of such monkeys. There is also curiosity who lives in highly organized gangs and enjoys eating different types of meat. It is impossible to deal with such conflicting desires and aspirations of man, yet it is necessary to adopt some kind of balanced middle path. This is the way of wisdom. Scholars have placed the basic needs of human beings in five levels.


Harrah's Hotel and Casino - Lucky Club
ReplyDeleteGet up to date with the latest information about Harrah's Hotel and Casino in Las Vegas. Get your Lucky Club card and start winning today! luckyclub Rating: 7.4/10 · Review by LuckyClub
Welcome in forsteno.in