Date And Time

Bihar Asi Steno dictation in hindi -05 for all steno students | 80 wpm bihar asi dictation | 100 wpm hindi bihar dictation.

Bihar Asi Steno dictation in hindi -05 for all steno students | 80 wpm bihar asi dictation | 100 wpm hindi bihar dictation.


Lesson Start

 पिछले कुछ वर्षों में डाॅक्टरों, शोधकर्ताओं और मनोविज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों ने चिंता के स्वस्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर काफी अध्ययन किया गया है। इसमें उनका मानना है कि चिंता करने से हम वास्तव में अपनी आयु कम कर हरे हैं। चिंता से तनाव होता है और यह तनाव हमारे शरीर में उन हार्मोन्स को उत्पन्न करता है, जो खतरे से बचने के लिए बनाए गए थे। खतरे की स्थिति में या तो हम भागते हें या सामना करते हैं। ये हार्मोन्स हमारी बाहों और टांगों की ताकत को दौड़ने या लड़ने के लिए मजबूत करते हैं किंतु जब हम बिना भागे या लड़े तनाव महसूस करते हैं तो ये हार्मोन्स हमारे समस्त शरीर में फैल जाते हैं। इन हार्मोन्स की अधिकता से शरीर के विभिन्न हिस्सों को नुकसान होता है।

चिंता पर किए गए कुछ रिसर्च इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि चिंता एक ऐसी स्थिति है जो डर से पैदा होती है। एक अध्ययन में कहा गया है कि एि तिहाइ से ज्यादा लोग उन चीजों के बारे में चिंता करते हें, जो कभी होती ही नहीं। दूसरे एक तिहाई लोग उन चीजों के बारे में चिंता करते हें, जो भूतकाल में हुई होती हैं और जिन्हें बदला नहीं जा कसता। बचे हुए एक तिहाइ लोग उन चीजों की चिंता करते हैं जो कि अन्य व्यक्तियों से जुड़ी होती हैं और िजनसे उनका कोई संबंध नहीं होता, या फिर उन बीमारियों से जुड़ी होती है, जिनका सिर्फ एक छोटा सा अंश हमारे अंदर होता है।

अगली बार किसी भी विषय को लेकर हमें चिंता हो, तो हम यह विचार कर सकते हें कि क्या यह सही हे कि हम जीवन के बहुमूल्य समय को उन चीजों के विचार में लगा हरे हैं, जो शायद होंगी या नहीं। अगर वास्तव में कोई समस्या है, तब भी चिंता करने की जगह हमें उस समस्या के समाधान के लिए निश्चित योजनाएं बनानी चाहिए। समस्या के समाधान के अलावा हमें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्म करना उपयोगी हे किंतु चिंता करना व्यर्थ है। समस्या के समाधान के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए।

अतीत से शिक्षा अतीत में हुई घाटनाओं से मिलती है। अतीत में हुई अपनी गलतियों के प्रति सावधान रहें और भविष्य में उन्हें न दोहराने का संकल्प लें। जब हम उन्हें भूलते हैं तो हम अपनी मानसिक ऊर्जा को अन्य कार्यों में लगाकर बेहतर परिणाम पा सकते हें। चिंता से आजादी पाने के लिए सर्वोत्तम तरीकों में से एक प्रभु में विश्वास करना है। जिंदगी में कई बार हम अच्छे समय या फिर कठिनाईयों में से गुजरते हैं। जब चीजें हमारे लिए अच्छी हो रही होती हैं, हम प्रभु में विश्वास करते हें। लेकन हमारे प्रयासों के बावजूद यदि हमें बुरे समय से गुजरना पड़ता है तो प्रभु के प्रति हमारा विश्वास डगमगा जाता है। कुछ समय बाद हमें यह अनुभव होता है कि जो कुछ भी हमारे साथ हुआ, उसमें हमारी कोई भलाई थी।

SSC {C & D}, RSMSSB, HIGH COURT, RAILWAY, PARLIAMENT, RPORTER, DSSB, SSB, CRPF ASI, DRDO, BSF ETC. 

You can visit our website for all these dictations and outlines.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.