BIHAR ASI STENO 80 WPM DICTATION IN HINDI #2
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कक्षा 10 तथा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े बदलाव के लिए सुझाव दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं की अहमियत घटाने की बात कही गई है। अच्छी बात है कि बोर्ड परीक्षाओं का दबाव कम करने के लिए रटने की बजाय विषयों के काॅन्सेप्ट और ज्ञान को महत्व दिया गया है। कुछ इस तरह के बदलाव की सिफारिश की गई है ताकि बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कोचिंग की आवश्यता न पड़े। ऐसे में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नवीन प्रविधानों को अगले शैक्षणिक सत्र तक लागू करने पर विचार करना चाहिए। एक अरसे से कहा जा रहा है कि वर्तमान परीक्षा करना चाहिए। एक अरसे से कहा जा रहा है कि वर्तमान परीक्षा प्रणाल जड़ होकर महज एक नंबर गेम में बदल गई है। जो जितना बेहतर तरीके से प्रश्नों के उत्तर रट लेता है, वह उतने जयादा अंक अर्जित कर लेता है। वर्तमान परीक्षा प्रणाली की कड़वी सच्चाई यह है कि यह बच्चों के केवल याददाश्त क्षमता का मापन करती हे, जबकि एक बच्चे का व्यक्तित्व मात्र कुछ सवालों के मानक उत्तरों या फिर पढ़ाए गए तथ्यों को लिख देने मात्र से कहीं अधिक होता है।
कई बार विद्यार्थी परीक्षा में अपनी उम्मीदों से कुछ कम अंक आने पर निराश तथा हताश हो जाते हैं और अपनी जिंदगी ही दाँव पर लगा देते हैं। दुर्भाग्य से हमारे देश में मानसिकता यह है कि केवल अच्छे अंक लाने वाले ही सफल हैं, जबकि वास्तवितकता में ज्ञान का अंकों से कोई खास लेना-देना नहीं होता है। सबसे अव्वल दर्जे के अंक के आधार पर इस बात की कतई गारंटी नहीं दी जा सकती कि इन अंकों के साथ पास बच्चा व्यावहारिकता में उतना ही योग्य भी होगा। लेकिन आज शिक्षा कामुख्य उद्देश्य अंकों की इस दौड़ में कहीं गुम होकर रह गया है। छात्रों को डाॅक्टर, इंजीनियर या अफसर बनने के लिए खूब प्रेरित किया जाता है, परंतु जीवन के संघर्षों के प्रति संवेदनशील, मजबूत, सुदृढ़ इंसान बनने के लिए न के बराबर प्रेरित किया जाता है।
बढ़ते तनाव को कम करने के लिए स्कूलों में भी समय-समय पर बच्चों की काउंसलिंग होनी चाहिए, ताकि वे मानसिक रूप से धैर्यवान, सबल और इस हद तक मजबूत बन सकें और जीवन की संभावित कठिनाइयों, परेशानियों के समक्ष सहज रह सकें। अभिभावकों को भी चाहिए कि नंबर गेम की बजाय बच्चे की प्रतिभा को समझें तथा उन्हें अपनी रुचित के अनुरूप पढ़ने और करियर का चुनाव करने की आजादी दें।


Welcome in forsteno.in